google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वार्ड 06 की खराब सड़क व नाली निर्माण को चालू करने की मांग पार्षद माया जयेश ठाकुर ने cmo से किया

Cg24आजतक – डौंडी लोहारा — स्थानीय वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने वार्डवासियो को वार्ड के खराब सीमेन्ट सड़क एवम खराब नाली के कारण हो रही परेशानी से राहत दिलाने नगर पंचायत के मुख्यनगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान से मुलाकात कर सीमेन्ट रोड तथा नाली निर्माण के लिए पूर्व में जारी निविदा में ठेकेदारों द्वारा कार्य को नही किये जाने से नगर पंचायत द्वारा पुर्व में निरस्त किये जाने से दोनों कार्यो की तत्काल दुबारा निविदा बुलाने संबंधी पत्र सौप कर आग्रह किया है।

वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर ने मुख्यनगरपालिका अधिकारी को प्रेषित पत्र में जानकारी दिया है कि
प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्र. 06 में सीमेंट रोड निर्माण कार्य एवं नाली निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की गयी थी । उक्त कार्य जिन ठेकेदारों को मिला था उन ठेकेदारों ने सीमेंट रोड कार्य एवं नाली निर्माण कार्य को नहीं किया है जिसके कारण नगर पंचायत द्वारा सीमेंट रोड कार्य एवं नाली निर्माण कार्य को निरस्त कर दिया गया है।
वर्तमान में वार्ड क्र. 06 की सीमेन्ट सड़क के बहुत ज्यादा खराब होने से तथा नालियों के भी अनेक स्थानों पर खराब हो जाने से वार्ड वासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्डवासियो की परेशानी को तत्काल दूर किया जाना अत्यंत आवश्यक है इस कारण से
वार्ड क्रमांक 06 में सीमेंट रोड निर्माण कार्य एवं नाली निर्माण / मरम्मत कार्य की पुनः निविदा तत्काल बुलाकर कार्य प्रारंभ करें ताकि वार्डवासियो को सड़क एवम नाली की परेशानी से राहत मिल सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *