google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप्प :-रमन सिंह

जिले के फिंगेश्वर में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज समाज के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नाम की कोई चीज नहीं है, राहुल गांधी को क्लियर करना चाहिए कि कौन मुख्यमंत्री है, उन्होंने कहा कि फिंगेश्वर मैं विकास के कार्य अभी रुक गया है, तहसील नहीं बन पा रहा है, ढाई साल में यह हालत सरकार की है ।आने वाले समय में इन मांगों को पूरा करेंगे, प्रधानमंत्री आवास योजना भी रुक गया है, आयुष्मान योजना का कार्य अवरुद्ध है, केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना सहित पंचायतों के सभी कार्य छत्तीसगढ़ में ठप पड़े हैं, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ढाई वर्षो में विकास कार्य को मेंटेन नहीं कर पा रही है, चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग ढाई साल का राग अलाप रहे, कांग्रेस फैसला कर ले, और यह निर्णय की स्थिति समाप्त होनी चाहिए।श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी थी, तब किसानों को 4 लाख 70 हजार किसानों को पंप कनेक्शन बांटे गए हैं, जिन्हें कांग्रेस की सरकार ठीक से बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही है, यह दुर्भाग्य की बात है।

जिस समाज में जागरूकता रहती है, वह समाज निश्चित ही आगे बढ़ता है, इस समाज ने आजादी की लड़ाई में भी हिस्सा लिया है, अपने 15 वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने अवसर दिया था जिसके कारण यहां की तरक्की हो पाई किसानों को 0% ब्याज दर पर ऋण देने का ऐतिहासिक कार्य किया गया था, ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि आदिवासी समाज आजादी की लड़ाई में अहम हिस्सा लिया है श्री साहू ने समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जगदीश यादव, कुलदीप खरे, राधेश्याम सोनवानी, सोमप्रकाश साहू, ईश्वर साहू, प्यारे लाल सोनकर, संदीप पांडे, योगीराज कश्यप, गुरु नारायण तिवारी, बोधन नायक सहित आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *