google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

सरायपाली – बागबाहरा शहर मण्डल के ढाँगाडीपारा स्थित तालाब परिसर में मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू के सानिध्य में पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियों के अंतर्गत तालाब परिसर से प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य कचरे को हटाकर पचरियों की सफाई की गई। उक्त सफाई अभियान कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति साहू व महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती डिम्पल (डॉली) ध्रुव के नेतृत्व में पहुँची स्थानीय महिलाओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा, साथ ही साथ शंकर ताण्डी, भोजनाथ (कल्लू) देवांगन, जसराज (बाला) चन्द्राकर, सत्यनारायण (सत्तू) ताण्डी, तुलसी यादव, शिवकुमार साहू (शिवा), प्रदीप साहू, झरना पटेल, मनदीप चाँवला (मोंटी) व स्थानीय जनों की उपस्थिति रही। स्वच्छता कार्यक्रम समापन के पश्चात मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी कुछ सामान्य उपाय बताये व अपील की गई कि पर्यावरण सम्बन्धी किया गया यह कार्य मात्र आयोजन तक ही सीमित न रहे.इसे अपने दैनिक जीवन में भी सदुपयोग करें; प्रतिदिन तो सम्भव नहीं किन्तु सप्ताह या माह में कम से कम किसी एक दिन ऐसे प्रयास सामूहिक रूप से करें तो हमारे आसपास स्वच्छता भी बनी रहेगी व पर्यावरण भी शुध्द रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *