

Cg24आज़तक :- दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 3 में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग निवास करते है ओर उनके घरों में शौचलय नही होने के कारण उनको खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ता है
जब से में पार्षद निर्वाचित हुई हूँ तब से ही वार्ड की महिलाओं द्वारा शौचलय नही होने के कारण खुले में शौच जाने की बात बताई इस हेतु मेरे द्वारा वार्ड की इस प्रमुख समस्या की ओर लगातार नगर पालिका ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिये पत्रचार किया गया ओर शासन द्वारा इस जनहित की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्यपरिवर्तित मद से महिला प्रसाधन के निर्माण कार्य की स्वीकृत से पूर्व भूमि स्वमित्व का प्रमाण पत्र मांगा गया है
चुकी वार्ड नंबर 3 बी एस पी क्षेत्र में आने के कारण शौचलय निर्माण हेतु नगर पालिका द्वारा अनापत्ति प्रमाण जारी करने हेतु पत्र बीएसपी प्रबंधन को पत्र भेज दिया गया है परंतु आज दिनाक तक बी एस पी प्रबन्धन द्वारा उक्त निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही करने के कारण शौचलय निर्माण की प्रक्रिया आगे नही बढ़ पा रही है ओर आज भी वार्ड वासियो को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वही बी एस पी प्रबंधन द्वारा नगर पालिका के अन्य निर्माण कार्य चौपाटी निर्माण, उद्यान निर्माण भवन निर्माण बेडमेन्टिन कोर्ट हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करता है परंतु वार्ड 3 के शौचलय निर्माण जैसे जनहित के कार्यो के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही करना समझ से परे है। बी एस पी प्रबन्धन द्वारा जानबूझकर वार्ड क्रमांक 3 के शौचालय निर्माण कार्य का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहा है। वार्ड क्रमांक 3 शौचालय निर्माण कार्य की अनापत्ति प्रमाण पत्र 10 दिवस के अंदर जारी नही करता है तो वार्ड वासियो के साथ बी एस पी प्रबन्धन के खिलाफ वार्ड की जनहित की मांगो को पूरा करवाने के लिये उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा
वार्ड 3 की महिलाओं को खुले में शौच से मुक्त कराने हेतु राज्यपरवर्तित मद से स्वीकृत शोचालय निर्माण जैसे जनहित के कार्यो को पूरा करवाने हेतु बी एस पी प्रबंधन से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाने का कष्ट करें

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904