google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से चार युवतियों और दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायपाली :- टीआई आशीष वासनिक एवं उनकी टीम इन दिनों आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः लगाम कसने में काफी हद तक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं । गुरुवार 30 सितंबर को रात्रि 11 बजे नगर के भंवरपुर रोड़ पर अटल आवास में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से चार युवतियों और दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सूचना मिलते ही टी आई वासनिक एवं उनकी टीम मौका स्थल पहुंची । जहां युवक युवतियां संदिग्ध हालत में असहज हरकत मिले । नाम पता पूछने पर युवक पुलिस को गुमराह कर रहे थे तथा हो हल्ला करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने पर वे नहीं माने एवं युवकों के और अधिक उग्र हो जाने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर राजू उर्फ शोक्तो पिता चंदु दोलोई (30) साकिन चंदननगर कोलकाता हाल मुकाम मोवा दलदल सिवनी थाना मोवा रायपुर तथा दुर्गेश पिता मोतीराम पनागर (22) साकिन मोवा दलदल सिवनी थाना मोवा रायपुर सहित 4 बालिग युवतियों को गिरफ्तार कर धारा 151 व धारा 107,116 (3) जा०फौ० पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया । पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एलयू 9555 को भी जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *