
डोण्डी cg24आज़तक :- थानों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने डोण्डी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगन्तुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, कार्यालय में रजिस्टरों के रखरखाव का मुआयना किया। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।। उन्होंने विवेचकों को निर्देश दिया कि मामलों का निस्तारण तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें। साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र करें जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा।थाने में कर्मचारियों के लिये बने बैरक में भ्रमण कर देखा गया तो बिजली पानी उपलब्ध है , साफ-सफाई ठीक पायी गयी । शौचालय बने हुए हैं जिनमें साफ-सफाई ठीक है । पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष एवं मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
जिला पुलिस कप्तान ने हरिभूमि से चर्चा में कहा कि पुलिस व आम जनता के बीच मैत्री पूर्ण वातावरण बने वही आपराध से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904