
बालोद cg24आज़तक :- भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित रवच्छाग्राहियों से स्वच्छता संवाद किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायतों को ओ.डी.एफ.प्लस बनाने हेतु ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नवीन परिवारों में शौचालय की व्यवस्था, तथा सामुदायिक एवं ग्रामीण कार्यकमों में बहुतायत मात्रा में उपस्थिति के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण तथा सामुदायिक शौचालय दुकान संलग्न कर स्व सहायता समूह के माध्यम से दुकान का संचालन किये जाने, सामुदायिक शौचालय संचालन एवं संधारण की व्यवस्था शौचालय के उपयोग शुल्क एवं दुकान के किराये से किये जाने पर चर्चा किया गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर द्वारा बताया स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान अंतर्गत 100 दिवस अभियान का लक्ष्य रखा गया है, जिसका उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रेवटर मेनेजमेंट हेतु ज्यादा से ज्यादा सोख्ता गड़ढे का निर्माण करते हुए ग्राम में बह रहे ग्रे वाटर का सुरक्षित निपटान किये जाने पर चर्चा किया गया। सामुदायिक गतिशीलता एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से शौचालय के रेट्रोफिटिंग का कार्य किया जाना है। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने हेतु जन जागरूकता संबंधी गतिविधि की जावे, उक्त अवधि में ग्राम पंचायतों द्वारा ओ.डि.एफ. प्लस गांवों की घोषणा की जावेगी।
स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमति सोनादेवी देशलहरा द्वारा बताया गया कि गावों को स्वच्छ रखना अत्यंत आवश्यक है, अस्वच्छता के कारण जल जनित बिमारियों फैलती है। पेयजल स्त्रोत के समीप सोकपीट बनाने से जल स्तर में वृद्धि होगी।
उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत तरौद, लाटाबोड़, जुंगेरा, घोटिया, पुसावड़, धोबेदण्ड, जेवरतला, रेंगनी, संम्बलपुर क, दुधली, सिवनी, चौरेल, सिकोसा, धनगांव, अरमरीकला, फगुन्दाह,घनेली एवं झलमला के स्वच्छाग्रहियों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मनित किया गया इस कार्यकम में स्वच्छाग्रहि महिलाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, विकासाखण्ड समन्वयक एवं संकुल समन्वयक आदि उपस्थित थे। नि
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904