google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में आज जिले के युवा पत्रकारों ने मरीजो व उनके परिजनों को चाय, नाश्ता, दूध, ब्रेड एवं पोहा व बिस्किट का वितरण किया

राकेश जायसवाल सूरजपुर

भारत के पिछड़े इलाकों में लोगों को अस्पतालों से जुड़ी सेवा देने के लिए एक ट्रेन को ही अस्पताल का रूप दे दिया गया है। इस ट्रेन को लाइफ लाइन एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। पटरी पर चलता फिरता यह अस्पताल देश के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। विश्रामपुर में चल रहे लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में आज जिले के युवा पत्रकारों ने मरीजो व उनके परिजनों को चाय, नाश्ता, दूध, ब्रेड एवं पोहा व बिस्किट का वितरण किया। सुबह 10.00 बजे से लेकर रात्रि तक युवा पत्रकारों के द्वारा इस शिविर में सहयोग किया गया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह, डीपीओ श्री चंद्रबेस सिंह सिसोदिया, श्रमपदाधिकारी घनश्याम पाणीग्राही, तहसीलदार प्रतीक जायसवाल एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे। युवा पत्रकारों के इस सहयोग कार्य को देखकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सराहना की एवं निरंतर ऐसे ही पुण्य के कार्य करने को कहा। युवा पत्रकारों के द्वारा स्टॉल लगाकर एवं भर्ती मरीजों के पास जाकर दूध एवं ब्रेड वितरित किया। इस दौरान युवा पत्रकार राकेश जायसवाल, नितेश गुप्ता, विष्णु कसेरा, रामजी साहू, नीरज सिंह, रोहित कसेरा, खुशबू साहू, पूनम सिंह, पुनिमा सिंह, मधु देवांगन, रोहित कुमार, संगीता सिंह, सरोज देवांगन, नविता राजवाड़े, भारती एवं अन्य लोगो का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *