डौंडी लोहारा — स्थानीय भाजपा मंडल के द्वारा हितग्राहियों को पूरा पूरा राशन नही दिए जाने के कारण कांग्रेस सरकार पर गरीबो को पूरा राशन दिए जाने की मांग करते हुए ग्राम संबलपुर के राशन दुकान के बाहर विरोध प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देव लाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे , जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर साहू, युवनेता सुमन देशमुख ,हितेन्द्र गायकवाड़ सहित स्थानीय भाजपा नेतागण एवम ग्रामीण उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने संबलपुर राशन वितरण केंद्र पहुंच धरना दिया एवं ग्रामीण हितग्राहियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ,होरीलाल रावटे , जयेश ठाकुर तथा रूपेश सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के तरफ से कोरोना काल मे प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त में राशन छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध कराया है उसके बावजूद हितग्राहियों को पूरा चावल नहीं मिल पा रहा है ।
भाजपा नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का जो आवंटन है संबलपुर राशन दुकान में देखने में पता चला श्रीमती ईश्वरी बाई जिसे छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 35 किलो चावल मिलता था
ईश्वरी बाई ने बताया कि उन्हें पहले 35 किलो चावल मिलता था अभी चावल 40 किलो मिला है इसका मतलब 15 किलो कम राशन प्राप्त हुआ राशन कार्ड से 35 किलो एवं ईश्वरी बाई के 4 सदस्यों को 5 किलो के हिसाब से 20 किलो कुल 55 किलो चावल हर महीने मिलना चाहिए पर मिल रहा 40 किलो हर महीने 15 किलो कम मिल रहा है ।
आवंटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 किलो एवं शासन की ओर से निर्धारित 35 किलो की जगह 20 किलो का राशन उपलब्ध कराया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है इस करोना काल में गरीबों की मदद के लिए जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ की सरकार गरीबों के मुंह से निवाला छीन रही है यह दुर्भाग्य जनक है जिसके लिए आगामी 12 अक्टूवर को डौंडी में विशाल विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन रखा गया है और सारे क्षेत्र के जनता को जागरूक होना होगा कि हमारे हित का चावल हमारे हक का राशन छत्तीसगढ़ की सरकार खा रही है जिसे रोकने के लिए हम सब को आगे आना ही होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904