Cg24आजतक
लग रहा शराबियों का जमावड़ा मवेशी फैला रहे गंदगी,महीने भर में ही नेकी की दीवार में दीखने लगी अव्यवस्था
नहीं सुधर रही प्रतीक्षा बस स्टैंड की व्यवस्था ,चौतरफा गंदगी से यात्री, व्यापारी व आम लोग परेशान 00
डौण्डी लोहारा :- डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की जितनी भी तारीफ करे वो कम ही पड़ जाता है। आखिर ये काम ही इतना अच्छा करते है। कि हमेशा सुर्खियों में आ ही जाते है। अब नया मामला नेकी की दीवार को लेकर है। नगर के कुछ जिम्मेदार पार्षदों व अध्यक्ष के नजदीकी लोगो की उपस्थिति में नए बस स्टैंड के अंदर हाल में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंद व गरीबो की सेवा ध्येय से बड़े ही उत्साह से नगर के लिए नेक काम को अंजाम देने की सोच रखकर नेकी की दीवार बना दी ताकि कुछ आवश्यक जरूरत की चीजें,कपड़े,या अन्य समान नगरवासी जो मदद करना चाहे वंहा रख जाए लेकिन इस नेकी की दीवार को चालू करने के पहले जो उत्साह नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष ने दिखाया था कुछ ही समय मे ठंडा होते दिख रहा है। जो आप नीचे दिए तस्वीर में देख सकते है।

नगर अध्यक्ष ने जन्मदिन पर शुरू की थी नेकी की दीवार ,कुछ दिनों बाद फिर दिखने लगी अव्यवस्था:- बता दे की नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने कुछ दिनों पूर्व ही अपने जन्मदिन के अवसर पर कुछ कांग्रेसी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, व आम लोगों के साथ मिलकर बस स्टैंड के मुख्य बिल्डिंग के अंदर ही नेकी की दीवार का शुभारंभ किया था जहां आम लोग भी अपनी जरूरत की चीजें दान कर व ले सकते हैं लेकिन कुछ दिनों के बाद उस स्थान पर भी अव्यवस्था का आलम है चारों ओर कपड़े बिखरे पड़े है, परिसर में गंदगी साफ करने वाला कोई नहीं है आसपास शराबियों द्वारा शराब पीकर फ़ेके गये डिस्पोजल भी बिखरे पड़े हैं लोग लगातार नगर पंचायत प्रशासन व जिम्मेदारों से मुख्य बिल्डिंग की अंदर की नियमित सफाई करने की मांग कर रहे है नगर पंचायत द्वारा बिल्डिंग की नियमित साफ़ सफ़ाइ नहीं कराई जा रही है जिसके कारण यह स्थिति बन रही है ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904