बालोद जिला के दल्ली राजहरा व बालोद शहर की इकाई गठन होगा वही गुंडरदेही, अर्जुन्दा,डौण्डी,चिखलाकसा, गुरुर, व बालोद ग्रामीण प्रखंड का गठन आगे किया जाएगा जिसकी तैयारी हो रहा है।
डौण्डी लोहारा के कमकापार, क़ुर्रूभाट, खपरी,कोरगुड़ा,कुम्हालोरी, कोटेरा,चिल्हाटीखुर्द,संबलपुर, कापसी,बंजारी,भीमपुरी,पार्रि,मालीघोरी, दुधली, कोबा,दुबचेरा,बनगांव जैसे ग्रामों में इकाई गठन प्रारंभ हो गया है।
बालोद cg24आज़तक :- बालोद जिला में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नए पदाधिकारियों को दायित्त्व मिलने के बाद बालोद जिले में हाल ही में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों व हिंदू धर्म के खिलाफ विरोधी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जिले के शहर,नगर व ग्रामीण ग्रामों में इकाई गठन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,उपाध्यक्ष राज सोनी,जिला मंत्री संजय बैस,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन, सह मंत्री महेंद्र सोनवानी,जिला मातृ शक्ति सयोजिका श्रीमती सत्या साहू,कांति साहू, बजरंग दल जिला सयोंजक सतीश विश्वकर्मा, सह सयोंजक उमेश सेन, विनोदगिरि गोस्वामी,तरुण साहू, डौण्डी लोहारा अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,देव देवांगन,कौशल शर्मा,लेखराम प्रीतम,श्रीमती अनुराधा उपाध्याय, नलीनी टेकाम,मीना तामूरिया सहित अन्य पदाधिकारीयो की उपस्थित में यह निर्णय लिया गया है। कि विश्व हिंदूपरिषद व बजरंग दल सहित अन्य आयामों का तेजी के साथ गठन प्रारंभ किया जाएगा

प्रदेश में हाल ही में घटित कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान व हिंदू धर्मसेवकों पर कार्यवाही के विरोध में बालोद जिला में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सफल महाधरना के आयोजन के बाद सदस्यों में उत्साह है। वही हिंदू युवक व मातृ शक्ति तेजी के साथ परिषद से जुड़ रहे है। जो एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।
- परिषद से जुड़ने इन नम्बरो पर सम्पर्क करें 9893932904, 9098759831, 8827038940, 9406117402, 9993894648
- हिंदू धर्म की सेवा व सनातनी प्रतीक चिन्ह भगवा ध्वज के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर हिंदू धर्म संगठन को मजबूत करें

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904