डौण्डी cg24आजतक :- बालोद जिले के भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल अपने पद जाने के डर से अपने इस ओछी मानसिकता को लेकर यह बयान जारी किया गया जबकि हमेशा आर एस एस की विचारधारा राष्ट्रवाद राष्ट्रवाद से प्रेरित नव निर्माण की रही है लेकिन यह बात सत्य है। कि मुख्यमंत्री जी के पिता श्री नंद कुमार बघेल मानपुर में नक्सलियों के समर्थक नेताओं के साथ बैठ कर कर वामपंथी विचारधारा को आदिवासियों के बीच ले जा रहे हैं और सामाजिक वैमनस्यता फैला रहे हैं।
कई बार तो उन्होंने मानपुर क्षेत्र के नेताओं को वामपंथी विचारक नेताओं को मुख्यमंत्री निवास में ले जाकर घंटों मीटिंग करवाई है जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री के उपस्थित रहे तो यह स्वमेव सिद्ध हो जाता है कि जिस विचारधारा को लेकर ही आपस में गहन मंथन कर रहे हैं उस विचारधारा से जुड़े हुए हैं तो नक्सली परिवार के तो यही लोग हुए
आर एस एस एस को नक्सली संगठन बनाना बताना मुख्यमंत्री का हताशा पूर्ण बयान है। वह अपने पद को बचाने के लिए आलाकमान को खुश करने के लिए और जुलूल बातें कर रहै है छत्तीसगढ़ के लोगों को यहां के जब किसान मरते हैं आदिवासी मरते हैं तो उनको मुआवजा के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता है आंदोलन करना पड़ता है फिर भी मुआवजा नहीं मिल पाता लेकिन वही लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश में 4 किसानों की कुचलकर हत्या हुई वह हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जो छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री होने का ढोंग करते हैं पहुंच जाते हैं और 50 50 लाख रुपया प्रति व्यक्ति के मृतक परिवार को देने का घोषणा करते हैं छत्तीसगढ़ के सिलेगैर में 4 आदिवासियों की हत्या हो गई उनको कितना मुआवजा दिया गया क्या वह हमारे छत्तीसगढ़ के किसान नहीं थे क्या उनका परिवार छत्तीसगढ़िया नहीं है यह सब छत्तीसगढ़ के वासियों को सोचना है की क्या छत्तीसगढ़िया की बात करने से ही छत्तीसगढ़ के लोगों का कल्याण होगा
या छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कुछ काम करना होगा
कांग्रेस के आलाकमान ने छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम समझ लिया है। इसके पूर्व में असम का चुनाव हुआ उस समय छत्तीसगढ़ में सीमेंट का रेट 140 ₹50 था असम चुनाव के लिए मुख्यमंत्री जी को प्रभारी बनाया गया सीमेंट कंपनियों ने 40 से ₹50 प्रति बोरी सीमेंट में बढ़ा दिया यह बीच का बड़ा हुआ पैसा सीधा असम चले गया यूपी चुनाव आया है। जिसके प्रभारी भी हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बनाया है
अब ₹200 वाला सीमेंट आज ₹320 हो गया
दबी जबान में सीमेंट कंपनियों से जुड़े लोग बताते हैं यह सब उत्तर प्रदेश चुनावी चंदा है ।छत्तीसगढ़ के लोगों का जेब क्यों काटा जा रहा है उनके मेहनत और पसीने की कमाई को क्यों दूसरे प्रदेश में लुटाया जा रहा है ।क्यों छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री होने का ढोंग रचने वाले भूपेश बघेल परदेसियों पर मेहरबान हो रहे हैं।
इस बात का चिंतन प्रत्येक छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया भाइयों को करना चाहिए
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904