google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सरायपाली विधायक जी द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्धघाटन किया गया ,दिए सफ़लता के टिप्स

निःशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं upsc,psc व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

माननीय श्री क़िस्मतलाल नंद जी उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं सरायपाली विधायक के अथक प्रयास से upsc,psc ssc, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का भब्य उद्धघाटन रामचंडी महाविद्यालय में किया गया।

शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना से किया गया ।विधायक जी ने कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत ही नजदीक से देखा है, उनके समय में स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वे नए किताब खरीद सकें. वे पुराने किताब खरीदकर एवं अपने मित्रों से किताब मांगकर पढ़ाई किया करते थे. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरायपाली में आज तक किसी भी विधायक ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थीयों के लिए प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी हेतु क्षेत्र में किसी ने पहल नहीं किया। लेकिन आज प्रतिभान विद्यार्थियों को जो गरीबी एवं आर्थिक कमजोरी के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते थे उनको अब इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम पर नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोला गया है. उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि एक लक्ष्य बनाकर पढ़ें तो निश्चित रूप से एक दिन जरूर लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे. आज जो उच्च पद पर अधिकारी बैठे हुए हैं वे प्रदेश व देश के टॉपर नहीं हैं , वे अपनी सच्ची लगन एवं लक्ष्य को लेकर पद को हासिल किए हैं. उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों को करेंट अफेयर हेतु मासिक पत्रिका भी प्रदान करने की बात कही. महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राचार्य की मांग पर कुर्सी, सायकल स्टैण्ड, आर ओ फिल्टर एवं घोषणा की.
*
निशुल्क कोचिंग सेंटर का मुख्य उद्दयेश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जो पैसे के अभाव के कारण बहुत से छात्र- छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते थे वे इस निःशुल कोचिंग से परीक्षा की तैयारी कर सकतें हैं और अपना अच्छा भविष्य बना सकतें हैं।
विधायक जी द्वारा
निशुल्क कोचिंग की शुरुआत करना सरायपाली विधानसभा के लिए एक बहुत ही प्रशंसनीय पहल है।

इस पहल से शिक्षक में उत्साह देखने को मिला तो वही विद्यार्थियों ने भी विधायक जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। विधायक ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के टिप्स देते हुए मन लगाकर तैयारी करने की बात कही उन्होंने ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है।

विधायक जी ने निःशुल्क कोचिंग में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *