google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संसदीय सचिव एवं विधायक, कुंवर सिंह निषाद का “तुहर विधायक तुहर द्वार” जनसंपर्क दौरा सम्पन्न

गुंडरदेही cg24आज़तक

राज्य शासन की महती योजना को अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क में रहे संसदीय सचिव से निषाद ने आज 19 अक्टूबर मंगलवार को अपने जनसम्पर्क दौरा गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के देवरी ब्लॉक ग्राम मनकी, तेलीटोला, भुरकाभाट, शिकारीटोला, डेंगरापार, हरदेलाल बाबा मंदिर एवं हड़गाहन पहुँच कर लोगों से मुलाकात व चर्चा की।

दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामवासियों की समस्या को सुना व स्थल पर सुलझने योग्य समस्याओं का निराकरण करते हुए अन्य समस्याओ के त्वरित निराकरण के लिये मौके पर ही मौजूद पंचायत विभाग, राजस्व विभाग व कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में संसदीय सचिव ने शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नही इस पर भी ग्रामवासियों से चर्चा कर जानकारी लिया साथ ही विधायक जी ने शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीके से हो रहा या नही इसका भी समीक्षा ग्राम पंचायत के सदस्यों व अन्य अधिकारियों से किया

जनसंपर्क दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, हरदेवलाल बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना किए*
जनसंपर्क दौरे में विधायक के साथ अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर , अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देवरी कोदूराम दिल्लीवार , अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा जागृत सोनकर , उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गिरीश चंद्राकर , जनपद सदस्य कुमारी दीपिका देशलहरे , फिरता उईके , केशव शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस, इंदरमन देशमुख जोन प्रभारी, भूपेश नायक सेक्टर प्रभारी, मोहित देशमुख सहित सभी ग्राम पंचायत के सरपंच राम कृपाल सिन्हा, नंद किशोर सिन्हा , नंद कुमार ठाकुर,पंचगन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कांग्रेस जन, ग्राम पंचायत के सदस्यगण स्थानीय अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *