Cg24आजतक :- सरायपाली:- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रांताध्यक्ष चंद्रभानु मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पटेल (प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ब्लॉक सरायपाली) के नेतृत्व में 2004 के पूर्व 1998/99 से शिक्षा विभाग में सेवा देने वाले 14000 शिक्षक साथियों के(एल.बी. संवर्ग) पुरानी पेंशन का संवैधानिक अधिकार प्राप्त करने के लिए किस्मत लाल नंद “उपाध्यक्ष” अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक सरायपाली को प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली में प्रांत पदाधिकारी रेखा पुरोहित, जिला पदाधिकारी भिखारीचरण साहू ,ब्लॉक उपाध्यक्ष संगीता पंडा, ब्लॉक सचिव अजय कुमार आर्य ,ब्लॉक पदाधिकारी हीरालाल दास , वीरेंद्र प्रधान एवं 98/99 के समस्त साथियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपते हुए विधायक नंद से पुरानी पेंशन संबंधी चर्चा की गई व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया| विधायक नंद द्वारा ज्ञापन का अध्ययन करते हुए 98/99 साथियों के पुरानी पेंशन संवैधानिक अधिकार का समर्थन कर सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904