google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सम्यक बौद्ध महासभा महिला मंडल दल्ली राजहरा के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा एवं वर्षावास समापन

दल्लीराजहरा-(ओम गोलछा) सम्यक बौद्ध महासभा महिला मंडल दल्ली राजहरा के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा एवं वर्षावास समापन का कार्यक्रम डॉक्टर अम्बेडकर मेमोरियल हॉल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी थे,अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व सम्यक बौद्ध महासभा के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ने किया और विशेष अतिथि के रूप में पार्षद स्वप्निल तिवारी जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
सम्यक बौद्ध महासभा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी एवं पार्षद स्वप्निल तिवारी जी का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।।
सम्यक बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी को भवन से जुड़े कुछ मांग से अवगत कराया जिसे आगामी दिनों में पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *