google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पेट्रोल, डीजल एवम रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

डौण्डी :-

दिनाँक 20/10/2021 को पेट्रोल, डीजल एवम रसोई गैस की कीमतें आसमान की ऊंचाइयों को पार कर अंतरिक्ष की और अग्रसर है हालात इतने बुरे हैं की हवाई जहाज का इंजन भी आज पेट्रोल और डीजल से सस्ता हो चुका है देश की जनता से मोदी सरकार के इस भद्दे मजाक के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस के आदेशानुसार डौंडी ब्लॉक युवा कांग्रेस, एवम नगर युवा कांग्रेस द्वारा बालोद जिला युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव रविकांत देशमुख, संयुक्त महासचिव शोएब रजा, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम गावड़े, के नेतृत्व में रुपेश पेट्रोल पंप सामने धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमे मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम जी उपस्थित रहे
इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री कैलाश राजपूत, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अतीक कुरैशी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव कोमलेंद्र चंद्राकर, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष चैनेंद्र राजपूत, निशु चंद्राकर, निखिल भारद्वाज, दीपेश प्रजापति, कादिर खान , तिलोक ,चित्रभान , आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *