google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जनसेवक के रूप में अपनी अलग ही पहचान बना रहे हैं निर्देश दिवान

निर्देश दिवान जी भाजपा संगठन में प्रदेश पदाधिकारी के साथ ही जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

जिला पंचायत बस्तर के क्षेत्र क्रमांक 4 से निर्वाचित हुए जिला सदस्य निर्देश दिवान अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, उनकी लोकप्रियता कारण क्षेत्र में लगातार दौरा करना, लोगों की समस्या का निराकरण करने का प्रयास करना है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विषम परिस्थितियों में भी निर्देश दिवान ने अच्छी खासे अंतर से विरोधियों को हराया था जिसका उन्हें लाभ मिला और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला।सगंठन कार्यों में भी निर्देश दिवान लगातार सक्रिय हैं, अपने स्थानीय विधानसभा नारायणपुर के आलावा सुकमा,बीजापुर ,दंतेवाड़ा क्षेत्र में भी जाकर पार्टी हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। बता दें कि वर्तमान को कोरोना काल के कारण शासकीय कार्यों की गति बहुत धीमी है,परंतु निर्देश दिवान स्वयं विभागों में जाकर अपने क्षेत्र की जनता के कार्य को पूरा करा रहे हैं। कुछ समय पहले ही गुरिया पंचायत में लंबे समय से सड़क एवं नाला की जरूरत थी उसे जिला पंचायत फंड से मंजूरी दिलवाये हैं

स्वच्छ पेयजल के लिए निर्देश दिवान जी काफी गंभीर

बता दें कि निर्देश दिवान ने अपने क्षेत्र में पेयजल की समस्या को बहुंत ही गंभीरता पूर्वक लेते हुए जहां जहां जरूरत हो वहाँ वहां बोर खनन का कार्य करवाया है।किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में ग्रामीण जतरा,मेला जैसे कार्यक्रमों में अवश्य जाकर वहां लोगों से मिलकर उनका हालचाल जानते हैं।इसी का ही नतीजा है कि आज उनके क्षेत्र की जनता उन्हें काफी पसंद करती है।

 निर्देश दिवान जी से बात करने पर उनका कहना है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और मुझे जनता ने विश्वास से चुना है मैं उनके विश्वास को बनाये रखने का लगातार प्रयास कर रहा हूं। दिवान ने कहा कि वर्तमान में जैसे ही चुनाव सम्पन्न हुआ कोरोना काल का दौर चला अब जब कोरोना में कमी आई है तो फिर से अच्छा कार्य करने का प्रयास कर रहा हूं।

जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान जी ने कोरोना काल में एक सच्चे जनप्रतिनिधि का फर्ज निभाते हुये गांव गांव जाकर अपने खर्च पर गरीब परिवारों को राशन और अन्य जरूरत का सामान दिलवाया था।

अपने क्षेत्र के बेरोजगारों एवं महिला समूह को लोन, शासकीय योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन, स्मार्ट कार्ड बनाने, श्रम कार्ड जैसे योजना के लाभ दिलाने स्वयं गांव गांव जाकर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूक करवा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला सदस्य निर्देश दिवान ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोई भी विकास कार्य करने में असफल है , क्षेत्र के लिए किसी भी तरह की विकास योजना बनाओ तो फंड नहीं होने का रटा रुटाया जवाब प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिया जाता है। वर्तमान में राज्य सरकार केन्द्र से मिल रही नि:शुल्क चांवला में गड़बड़ी कर रही है उसकी मैं स्वयं राशन दुकानों में जाकर निगरानी कर रहा हूं फिर भी कई जगह से शिकायत मिल रही है उसके लिए सगंठन और कार्यकर्ताओ से चर्चा कर प्रदर्शन किया जाएगा।मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में पेयजल की समस्या को कम करने का लगातार मेरा प्रयास रहेगा,और भाजपा सगंठन ने मुझे जो दायित्व दिया है उस पर भी मैं लगातार अच्छा करने का प्रयास कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *