google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पात्र अभ्यर्थियों की साक्षात्कार हेतु सूची जारी


बालोद, 23 अक्टूबर 2021
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा, गुरूर के लिए कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला सहायक) पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जिले की वेबसाईट में प्रकाशित की गई थी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद में अवलोकन हेतु चस्पा की गई गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ने बताया कि कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला सहायक) पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों को वरियता क्रम में एक अनुपात तीस के अनुपात में साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार सूची में उल्लेखित समय से एक घंटे पूर्व मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार स्थल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार सूची जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड की गई है तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल में अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *