google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महासमुंद: पलायन करा रहे जगत गुप्ता कंपनी के 130 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा


महासमुंद। जिले में मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। पटेवा पुलिस ने 130 मजदूरों को पलायन जाने से रोका है। बतातें पलायन कर्ता जगत गुप्ता कंपनी द्वारा यह मजदूर दूसरे प्रदेश में ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिथौरा के मजदूर दलाल नंदू महंती और बागबाहरा ब्लॉक के बड़े मजदूर दलाल जगत कुमार गुप्ता का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने नेशनल हाइवे में पकड़ा है।पलायन कर रहे 130 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा
जिले से हजारों मजदूर दूसरे प्रदेेश में पलायन कर यहां से जाते हैं। बतादें, दशहरा के बाद यहां पलायन का सिलसिला जारी हो जाता है। यहां मजदूर दलाल द्वारा एडवांस पैसे का लालच देकर दूसरे प्रदेश पलायन करवाते हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी मजदूरों का पुलिस द्वारा बयान दर्ज कराया जा रहा है। हालांकि, रोके गए इन मजदूरों को पुन: दूसरे प्रदेश भेजने से रोका जाना बड़ी चुनौती है।पूरे जिले में सक्रिय है गुप्ता कंपनी
जिले में सबसे बड़ा पलायन गिरोह गुप्ता एंड कंपनी है। जिसमें 40 से 50 पलायन कर्ता शामिल हैं। बताया जा रहा है , इस गिरोह का अध्यक्ष भी जगत कुमार गुप्ता है। जो लगातार कई सालों से यहां के मजदूरों को बाहर ले जाने का काम कर रहे हैं। इनके खिलाफ अब तक कई कार्रवाई हो चुका लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण पलायन कर्ता के हौसलें बुलंद हैं।

पलायन को लेकर संसदीय सचिव गंभीर

मजदूरों के पलायन की सूचना के बाद संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकार पहुंचने की खबर है। बतादें, महासमुंद संसदीय सचिव पलायन को लेकर गंभीर है। पहले भी पलायन को लेकर प्रशासन को रोकने सख्त निर्देश दिए थे।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *