Cg24आजतक :-बालोद: वर्तमान कोरोना संक्रमण काल में आम लोगो को राहत पहुचाने एवं समाज मे जागरूकता फैलाने तथा समाज की पहुँच विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य सरकारी विभाग तक सशक्त बनाने के लिए लोगों को कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुँचे इस उद्देश्य से छ. ग. में दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को मेगा लीगल सर्विस कैम्प/शिविर का आयोजन किया गया इसी परिपेक्ष में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के.विनोद कुजूर जी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के समन्वय में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन कलेक्टोरेट परिषर बालोद में किया गया। छ. ग. उच्च न्यायालय द्वारा मेगा सर्विस कैम्प का शुभारंभ होने के पश्चात जिला बालोद में भी मेगा लीगल सर्विस कैम्प का शुभारंभ जिला न्यायाधीश श्री के. विनोद कुजूर, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार सिंह ठाकुर, सी.ई.ओ. जिला पंचायत बालोद डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर. पोर्ते, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह ठाकुर, प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री कुनिका यादव, श्री गुरुप्रसाद देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान, एस. डी. एम. श्री रामसिंह ठाकुर, एस. डी. एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा एवं शासन के अन्य विभागों के अधिकारीगण की उपस्थिति में किया। तत्पश्चात शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के अंतर्गत कुल 174743 हितग्राहियो को राशि- 2182.406 लाख एवं 4563 उपकरण तथा 9160 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904