google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव का बड़ा बयान , कहा शितकुमार आत्महत्या मामले में जिला प्रशासन लीपापोती करने लगी है, न्याय दिलाने की मांग को लेकर देंगे धरना

गुंडरदेही

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक अंतर्गत पीएम आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य के लिए क़िस्त की राशि नही आने से कर्ज में डूबे शितकुमार नेताम ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में कलेक्टर द्वारा जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है वही सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें जिले के तमाम नेताओं शामिल हुए वही प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने गुरूर ब्लॉक के अमलीपारा में कर्ज से लदे युवक शीत कुमार नेताम द्वारा की गई आत्महत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि भाजपा मृतक के परिवार के साथ खड़ा है भाजपा हर संभव मदद करेगी । प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद मृतक की माँ से जब चर्चा की गई तो कर्ज का दबाव होने के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आई , जबकि जिला प्रशासन दबाव नही होने की बात कह रही है ऐसे में जिला प्रशासन इस मामले में लीपापोती करने में लगी है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा उस नेताम परिवार के साथ खड़ा है और उसको न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहेगा, बालोद जिला में 6500 आवास स्वीकृत हुए हैं जिसके लगभग 33 करोड़ रुपये राशि की मांग को लेकर और मृत नेताम परिवार के पुत्र को न्याय दिलाने के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को भाजपा गुरुर मंडल एवं जिला के नेतृत्व में धरना देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *