

बसना :- समाज के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने पद की गरिमा बनाए रखें
महासमुंद / गृहमंत्री एवं ज़िला प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज तहसील बसना, सरायपाली सहित परिक्षेत्रीय साहू समाज संघ के शपथ ग्रहण समारोह और कर्मा माता मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह महासमुंद ज़िले के बसना विकासखण्ड के बोहारपार में आयोजित हुआ। उन्होंने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है.। कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला प्रभार मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कर्मा माता मंदिर भूमिपूजन किया।
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने साहू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज से ही प्रेरणा मिलती हैं, समाज की आदर्श जीवन स्थापित करने में मुख्य भूमिका रहती है, समाज हमेशा ही साहस और विश्वास देता हैं। हमारा साहू समाज हमेशा ही अनुकरणीय रहा हैं। आप सभी सामाजिक समरसता बनाए रखें और आने वाली पीढ़ियॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि समाज की नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने पद की गरिमा बनाए रखे। समाज के व्यक्ति का सहज और सरल हो कर कार्य करें। समाज के हर व्यक्ति की मदद करें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
उन्होंने युवा वर्ग को अपनी महान हस्तियों के व्यक्तित्व को न भूलने, उनके बताए रास्तों का अनुसरण और सामाजिक समरसता को बरकरार रखने कहा। समाज के पदाधिकारियों द्वारा बोहारपार में धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन के लिए राशि की मांग और सरायपाली में समाज के सामुदायिक भवन के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराने कहा इस पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी समाज वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने मदद का भरोसा दिया।
समारोह को विधायक बसना श्री देवेंद्र बहादुर सिंह और विधायक सरायपाली श्री क़िस्मतलाल नंद सहित सम्बोधित किया। विधायक श्री नन्द ने सरायपाली के साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। भवन के लिए 25 लाख की राशि की मांग की गई थी। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित थे ।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904