गुंडरदेही cg24आजतक
गुंडरदेही ,, दीपावली पर्व नजदीक आते ही गुंडरदेही नगर में एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। गुंडरदेही नगर के हृदय स्थल कहलाने वाले धमतरी चौक में इन दिनों वाहनों की कतार लगने लगी है। आसपास की दुकानों में सामान खरीदने वाले ग्राहक सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा कर रहे हैं। जिससे आसपास के दुकान संचालक सहित मार्ग में आवागमन करने वाले राहगीर परेशान है।
बता दें कि नगर पंचायत गुंडरदेही में कुछ दिन पहले सीएमओ जय करुणाकरण देव ने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारियों को हटाया था। और राहगीरों को सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर 42 42 फिट जगह थोड़ा गया था। अब लगभग 1 माह बीत जाने के बाद दीपावली पर्व पर खरीदारी करने आए लोग सड़क किनारे वाहनों का पार्किंग कर रहे हैं। जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है, साथ ही दुकान संचालक भी इससे परेशान हैं।
दुकान संचालकों का कहना है कि लोगों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से वाहनों का पार्किंग करने से दुकान का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जा रहा है, जिससे हमारे दुकान में आने वाले ग्राहक दूसरे दुकान में जाने लगे हैं, जिसके चलते हमें आर्थिक नुकसान हो रहा है। वही दीपावली पर्व पर गुंडरदेही नगर के मुख्य मार्गो में वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। सुबह से लेकर रात तक भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही हो रही है।
बता दें की सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई बार धमतरी चौक में ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जिसको लेकर यातायात विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। दुकान संचालकों ने कहा कि त्योहारी सीजन के चलते मार्ग में काफी भीड़ देखने को मिलेगी। अगर वाहन चालक लापरवाही पूर्वक ऐसे सड़क किनारे वाहन पार्किंग करते रहेंगे तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इन जगहों पर सड़क पर खड़े करते हैं मोटरसाइकिल आवागमन में होती है परेशानी ,, जैसे कि भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, छोटी होटल के पास, साई होटल के पास एवं धमतरी चौक पर अव्यवस्थित कार मोटरसाइकिल खड़े कर देने से भारी वाहन के आवागमन में दुर्घटना की आशंका बना रहता है वही आम राहगीर भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है पूर्व में चलानी कार्यवाही से कुछ यातायात व्यवस्था पटरी पर आया था पहली बार नगर पंचायत सीएमओ ने सड़क के दोनों और 45 फीट का अतिक्रमण हटाने के बाद भी अब पुलिस कार्यवाही की जरूरत है।
इस मामले में नगर पंचायत के सीएमओमो करुणाकरण देव ने कहा हमने सड़क के दोनों और चौड़ीकरण व्यापारियों का सीमा रेखा तय कर दी है नगर पंचायत के द्वारा लगाया गया एंगल से बाहर यदि दुकान का सामान बाहर निकाल दे पाए जाने पर समान जब्ती एवं चलानी कार्रवाई की जाएगी।
भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी गुंडरदेही
गुंडरदेही नगर में यातायात व्यवस्था जल्द ही सुधारी जाएगी एवं सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904