google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ डौंडी लोहारा के ब्लॉक अध्यक्ष बने नीरज वर्मा

डौण्डी लोहारा cg24आजतक :- छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए एवं जनपद पंचायत डौंडीलोहारा में 25 अक्टूबर को हुए बैठक में सर्व सम्मति से लिए गये निर्णय अनुसार आगामी आदेश पर्यन्त तक डौंडीलोहारा ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर नीरज वर्मा, महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री डोमेश्वरी उर्वशा व ब्लॉक उपाध्यक्ष नेमीचंद रात्रे को नियुक्त किया हैं। उक्त नियुक्ति पर प्रदेश सह सचिव एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र साहू ने कहा कि संगठन के विस्तार-रणनीति एवं संगठन के सर्वोपरि हित के संबंध में मार्गदर्शन सहित आपकी सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा है। संगठन को आप अपनी पूरी ऊर्जा एवं उत्साह से अपने पदीय दायित्वों निर्वहन करते मजबूती प्रदान करेगें। बैठक में डोंडी लोहारा के सभी अनियमित कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *