google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस

नृत्य महोत्सव सेे कलाकारों को मिल रहा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर

रायपुर,cg24आजतक

 राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर आए फिलीस्तीन और श्रीलंका के कलाकारों नेे आज रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ी गाने के साथ फ्यूजन डांस का वीडियो शूट किया। छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ इन विदेशी कलाकारों के फ्यूजन डांस में विभिन्न संस्कृति का एक मेल दिखाई देगा। इसी तरह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कई बेहतरीन अवसर 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों को मिलेंगे। इससे मेहमान कलाकारों को न सिर्फ छत्तीसगढ़ की कला और परम्परा को करीब से जानने का मौका मिलेगा बल्कि यह मंच छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परम्परा को ग्लोबल पहचान देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *