google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

समाजहित में बालोद पुलिस की अनोखी विशाल रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

बालोद पुलिस द्वारा अर्जुन्दा थाना में जन समपर्ण रक्तदान संगठन के सहयोग से विशाल रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे सेकड़ो लोगो ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ रक्तदान भी किया गया।
ज्ञात हो कि बालोद पुलिस की तरफ से समाज हित मे यह अनोखा पहल है। इस नेक कार्य को समाज ने स्वीकार करते हुवे शिविर में भारी मात्रा में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस पूरे कार्यक्रम में अथिति के रुप में श्रीमती सोनादेवी देशलहरा
जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद चुकेश्वर साहू सरपंच चीरचार एवं
विधायक प्रतिनिधि श्री सदानंद कुमार – पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री कुमार गौरव साहू – निरीक्षक थाना अर्जुन्दा ।
श्री रोहित देवांगन – CG NEWS PLUS -24 संपादक अर्जुन्दा श्री चंद्रहास देवांगन – नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन्दा श्री मिथलेश शर्मा राज्यपाल अलंकृत शिक्षक अर्जुन्दा, खिलेश्वरी साहू OBC महिला मोर्चा जिला बालोद की उपस्थिति रही। साथ मे हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी भी उपस्थित थे। मीडिया से बात करते हुवे पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार ने कहा के समाज और पुलिस के बीच एक अच्छा समन्वय स्थापित करने हेतु सेतु का काम करेगा और रक्तदान करना मतलब किसी एक को जिंदगी देना होता है । साथ ही जन समर्पण रक्तदान संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य अतिथियो को सम्मान के साथ प्रतीक चिन्ह भेट किया गया औ सभी डोनरो को उत्साग वर्धन हेतु प्रमाण पत्र पुलिस अधीक्षक बालोद के कर कमलों से प्रदान किया गया । रेड क्रॉस सोसायटी अर्जुन्दा से जुड़े विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा ।
रक्तदान के इस कार्यक्रम में चंदूलाल चंद्राकर ब्लड बैंक की पूरी का बड़ा योगदान रहा । इस पूरे कार्यक्रम का संचालन खिलेस निर्मलकर के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *