पुलिस प्रशासन त्योहार के मद्देनजर ऐसे दुकानदारों को इस बात की जानकारी देकर ऐसे मामलों पर कदम उठाए इस हेतु विहिप बात करेगा
विश्व हिंदू परिषद ने अपने पदाधिकारी व सदस्यों को भी सूचित करते हुए कहा है कि इस प्रकार के कार्य करने वाले व्यापारियो की स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग को इसकी जानकारी दे ।
Cg24आजतक न्यूज :-
बालोद cg24आजतक न्यूज :- बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने दीपावली त्योहार के मद्देनजर फटाखा व्यवसायियों द्वारा देवी देवताओं से सम्बंधित चित्र वाले फटाखे नही बेचने की बात कही है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,उपाध्यक्ष राज सोनी,जिला मंत्री संजय बैस,कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,सह मंत्री महेंद्र सोनवानी, बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, सह संयोजक उमेश सेन, जिला मातृ संयोजिका श्रीमती सत्या साहू, विजय भान दल्ली राजहरा,लीलेश्वर ठाकुर अर्जुन्दा, दुष्यंत गिरी गोस्वामी प्रखण्ड अध्यक्ष डौण्डी लोहारा,नीलाम्बर साहू, मनोहर साहू, धर्मेंद्र निषाद,देव देवांगन,रामेश्वर साहू,खूबलाल चंद्राकर,ढाल साहू,रमेश हरदेल,हेमंत देशमुख,खोमन देवांगन,करण देशमुख,चिमन देशमुख,अनुराधा उपाध्याय, नलीनी टेकाम,मीना तामूरिया, बोधन भट्ट,जालेंद्र नेताम, चांद कुमार,कौशल शर्मा,चैनसिंह निर्मलकर,श्रीमती कांति साहू,हिना देवांगन सहित सभी सदस्यों ने कहा है कि व्यापारी अपने व्यापारिक लाभ के लिए देवी देवताओं के चित्र वाले फटाखो को बेचने से बचे व किसी भी धर्म के लोगो का व्यापार के माध्यम से अपमान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे ।
डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्राम मंगचुवा के बाजार में कल माता लक्ष्मी व भगवान बजरंग बली के चित्र वाले फटाखा बेचने की शिकायत मिलने पर परिषद के द्वारा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया व व्यापारी के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की बात कही गई है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904