उमेश कुमार सेन बालोद – सवांददाता
बालोद cg24आज़तक न्यूूूज :- नशे की लत ही ऐसी है कि नशा करने वाला बिना नशा किए नहीं रह सकता। नशा शराब का हो या गांजा, भांग या चरस, अफीम, कोकीन का हो नशे पर कितनी भी पाबंदी लगा हो पर कहीं ना कहीं से जुगाड़ हो ही जाता है।
बालोद नगर के कुछ ठिकानों पर आजकल कम उम्र के किशोर वर्ग बोनफिक्स का स्वाद लेकर नशा करते देखे गए हैं। मार्केट में ₹10 में बिकने वाली बोनफिक्स अब ब्लैक में एक ₹100 में खरीदकर नशा पान करने की जानकारी मिल रही है। वैसे तो बोनफिक्स विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामानों को चिपकाने के काम में लाया जाता है परंतु आजकल कम उम्र के किशोर वर्ग इस बोनफिक्स से चिपक रहे हैं। बताया जाता है कि पांच से सात की संख्या में यह किशोर वर्ग तालाब किनारे या किसी सुनसान जगह पर जमा होकर बोनफिक्स को सूंघकर नशा पान करते हैं जिससे बोनफिक्स की कीमत और मांग दोनों बढ़ गई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन इस और तत्परता से कार्यवाही कर इन छोटी उम्र के बच्चों का भविष्य खराब होने से बचाएं तथा नशा पान के इस प्रक्रिया पर कड़ाई से विराम लगाएं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904