google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पोक्सो एक्ट के तहत 1 दिन पूर्व पुलिस ने दर्ज किया था मामला…

शिनाख्तगी के दौरान नाबालिग पीड़िता ने कि 2 लोगों की पहचान, न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किए गए


डौंडीलोहारा. पुलिस थाना अंतर्गत प्रार्थीया की शिकायत पर डौंडीलोहारा पुलिस ने 1 दिन पूर्व दो लोगों को हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा 363 ,(354 घ)व पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया था जिसके बाद मामले में आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने आरोपियों की शिनाख्तगी की जिसमें ग्राम हरदी देवरी निवासी सालिक राम साहू पिता तिलकराम साहू(26), व उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमार चौरसिया(32) की पहचान पीड़िता द्वारा की गई इसके बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर बालोद उप जेल में दाखिल कराया गया. ज्ञात रहे कि मामले में 10 नवंबर को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ डौंडीलोहारा थाने पहुंचकर बताया था कि रामलीला करने आया कुछ लोगों ने उनकी पुत्री को डरा धमका कर नदी में नहाते समय का फोटो खींच लिए हैं कहकर मिलने बुलाया था आरोपियों द्वारा पानी भरने जाने पर प्रार्थीेया को घुरते रहने की शिकायत भी की गई थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामलाा दर्ज किया था तथा उन्हें हिरासत में लिया था मामले में आज दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *