google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस यदि हिंदुओं का सम्‍मान करती हैं तो सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्‍व की तुलना ISIS-से क्यों:- विक्रम ध्रुवे

cg24आज़तक न्यूज

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान ख़ुर्शीद (Salman Khurshid) की किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से करने की भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने तीखे शब्‍दों में आलोचना की है. बीजेपी नेता विक्रम ध्रुवे जी ने कहा, “कल सलमान ख़ुर्शीद जी की पुस्तक का विमोचन था. विमोचन के दौरान जो बातें कही गयी वो भारत की आस्था को ठेस पहुचाती हैं. हिन्दू धर्म की तुलनाISIS और बोको हरम से की गई. भारत में रहकर कांग्रेस पार्टी ऐसा क्यों कर रही है? “
बयान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर ये सब होता है. इससे पहले कांग्रेस दफ्तर में ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्‍द  का अविष्कार किया गया था . ये कांग्रेस की साजिश है. कांग्रेस ने केवल साम्प्रदायिक राजनीति इस देश में की है. कांग्रेस की नफरत की राजनीति की वजह से अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी.
ध्रुवे ने कहा, ‘सोनिया गांधी अगर हिंदुओं का सम्मान करती है, तो उन्हें बाहर निकलकर इस पर सफाई देनी चाहिए. अगर आप चुप रहती है, तो साफ हो जाएगा कि आपकी भी विचारधारा हिंदुओं के खिलाफ है.ऐसा क्यों नही हो सकता है कि सलमान ख़ुर्शीद  को कांग्रेस से बर्खास्त किया जाए. कांग्रेस मकड़ी की तरह हिंदुओं के खिलाफ जाल बुन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *