google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भानपुरी में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती का हुआ आयोजन

cg24आज़तक न्यूज :-

कलार समाज के इष्ट देवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती के उपलक्ष्य में कलार समाज बस्तर ब्लॉक के द्वारा भानपुरी पंचायत के समरसता भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती वेदवती कश्यप जी जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर,मंगल सेठिया जी अध्यक्ष कलार समाज,निर्देश दिवान जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंच भानपुरी संतोष बघेल का समाज जनों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में गतिविधि पर भी चर्चा करते हुये ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सेठिया के द्वारा विभिन्न सामाजिक बातों को रखा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति वेदवती कश्यप ने इस अवसर पर समस्त समाज जनों को बधाई देते हुए आगामी समय में बड़े कार्यक्रम पर सहयोग करने की इच्छा जताई। जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती के दिन ही नहीं अपितु हर रोज हमारे इष्ट देव की पूजा हर घर में करनी चाहिए। वही भानपुरी सरपंच संतोष बघेल द्वारा समाज जनों को भानपुरी मुख्यालय में सामाजिक गतिविधियों के लिए जगह आबंटन हेतु प्रयास करने की बात कही गयी।भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला ने भी इस अवसर पर समस्त समाज जनों को कार्यक्रम स्थल पर आकर बधाई दिया।
सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती कार्यक्रम में समाज उपाध्यक्ष गोपी बघेल, लोकनाथ दिवान , विघनेश्वर शार्दुल, रमेश शार्दुल, पतिराम दिवान, प्रहलाद दिवान, लखेश्वर बैध,बुधमन नेगी, हेमचंद सेठिया,तुलाराम सूर्यवंशी,आसमन दिवान, तुलाराम दिवान, लक्ष्मी नाथ बैध, तलेश दिवान, अनुज,फाल्गुनी सेठिया, सालिक नेगी, भास्कर जयसवाल, केवल दिवान, लल्लू नेगी,जीवन सेठिया, सम्पत नेगी, जग्गू दिवान,रामप्रसाद, मनबोध,सांयतू राम,तुलसु कश्यप,घनश्याम पानीग्राही सहित सभी ग्राम प्रमुख एवं समाज जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालक कलार समाज ब्लॉक सचिव मुकेश दिवान के द्वारा सभी अतिथि एवं समाज जनों को आभार व्यक्त करते हुए बधाई दिया गया तथा सह सचिव पतिराम दिवान के द्वारा कार्यक्रम समापन करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *