google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद मोहन मंडावी का भाजपा में बढ़ा कद।अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिला स्थान

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य के रूप में संगठन की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया ।शुक्रवार को रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के आलनेताओं के समक्ष श्री मंडावी के केंद्रीय कार्यकारणी में शामिल किए जाने की सूचना दी गई।
सांसद मोहन मंडावी के बढ़ते कद को आने वाले 2023 व 2024 से जोड़कर भाजपा की तैयारी का प्रमुख हिस्सा माना जा रहा है।जिसकी प्रमुख वजह बस्तर संभाग में भाजपा के एकमात्र बड़े जनप्रतिनिधि का होना बताया जा रहा है। इसके साथ ही सांसद मोहन मंडावी कांकेर लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए बस्तर के साथ-साथ दुर्ग संभाग के भी बड़े क्षेत्र में लगातार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर विषम परिस्थितियों में भी संगठनात्मक कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पार्टी को मजबूत करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं राजनीतिक जानकार छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे धर्मांतरण के विरुद्ध लड़ाई के लिए भाजपा श्री मंडावी को आदवासी समाज का प्रमुख चेहरा होने के साथ ही श्री मंडावी के हिदुवादी छवि को तुरुप के रूप में भी इस्तेमाल से इनकार नही करते।
कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने हर्ष व्यक्त करते हुवे भाजपा के आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा की मै लोगो को सद्भाव और प्रेम के साथ जोड़ने की मंशा के साथ राजनीति में काम करता हूं।कही न कही इस काम को ही आगे बढ़ाने के लिए मुझे ये दायित्व मिला है।अब मैं दुगने उत्साह से जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए अपना कार्य निरंतर जारी रखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *