google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“पार्टी तनख्वाह थोड़ी देती है जो आदेश करे व हम माने” पुतला दहन पर जिम्मेदार पदाधिकारी का कहना…

जिले के अंदर यशवन्त जैन, राकेश यादव,वीरेंद्र साहू,पवन साहू,राजेन्द्र राय,देवलाल ठाकुर, राधेश्याम जलक्षत्री, चेमन देशमुख,किशोरी साहू,नरेश यदु जैसे बड़े भाजपा नेताओं सहित 7 मण्डल अध्यक्षो व जिले के नेताओ ने जोरदार प्रदर्शन किया व सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध किया

डौण्डी लोहारा cg24आजतक :- बालोद जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी कवर्धा मामले पर विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों की अगुवाई में राज्य सरकार की कार्यशैली व नीतियों का जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिसमे संघ परिवार के अनुसांगिक संगठनों को भी जिम्मेदारी मिली हुई है। व उनको भी विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में होने वाले कार्यकर्मो में सहभागिता करना है। ताकत लगाना है। बालोद जिला में 8 मंडलों में आयोजन शत प्रतिशत सफल रहा लेकिन डौण्डी लोहारा में विहिप व सभी हिंदु संगठनों के आयोजन को लेकर यह टिप्पणी की तीखी आलोचना हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार जो बातें सामने आ रहा है। वह यह है कि डौण्डी लोहारा नगर में 12 तारीख को मंत्री मोहम्मद अकबर व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व पुतला दहन करने के आयोजन को लेकर एक ज़िम्मेदार पदाधिकारी के द्वारा पार्टी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने की खबरे आ रहा है। व नगर सहित आसपास दो दिनों से इसी पर चौक चौराहों पर चर्चा हो रहा है। कि जब पार्टी के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही ऐसी हरकत करने लगे पार्टी के खिलाफ कहने लगे तो फिर दुसरो का क्या कहना ।

जानकारी मिल रहा है। कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाले हिंदू संगठन के लोग इस बात को लेकर काफी आक्रोशित है। व इस विषय को प्रदेश संगठन तक ले जाने की तैयारी में है। cg24आजतक न्यूज को यह भी जानकारी मिली कि डौण्डी लोहारा नगर के एक जिला पदाधिकारी को जब इस बात की जानकारी मिली तो उनके द्वारा टिप्पणी करने वाले पदाधिकारी की जमकर क्लास ली गई व ऐसे बातों पर नाराजगी जताई गई।

ज्ञात हो कि डौण्डी लोहारा नगर में 12 नवम्बर को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ जिसमें कई ज़िम्मेदार व विभिन्न पदों में बैठे लोगों ने इससे दूरी बनाई जो प्रदेश संगठन व जिला संगठन के निर्देशों की अवहेलना कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *