
cg24 आजतक
डौंडीलोहारा. ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर वनांचल ग्राम बड़ाजुन्गेरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोर द्वारा 12 से 13 नवंबर की रात्रि के दरमियान 127 कट्ठा चावल ,45 किलोग्राम शक्कर व 100 नग खाली बारदानों की चोरी कर ली गई. मामले की जानकारी डौंडीलोहारा पुलिस को देते हुए दुकान के सेल्समैन डोमन लाल पिस्दा पिता हृदय राम पिस्दा ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान बडा जुन्गेरा में आश्रित ग्राम रूपुटोला के लोग भी चावल लेने आते हैं 16 सितंबर 2021 के पूर्व में दुकान में 53 कट्ठा चावल स्टॉक में था ट्रक क्रमांक सीजी 05 डी 1586 में माह सितंबर का 327 कट्टा चावलव व माह अक्टूबर का 355 कट्ठा चावल इस तरह से कुल 735 कट्ठा चावल वेयरहाउस संबलपुर से दुकान में आया. सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर में 324 कट्ठा चावल तथा नवंबर में 127 कट्ठा चावल का वितरण किया गया है इस तरह से कुल 462कट्ठा चावल वितरित किया जा चुका है. 273 कट्टा चावल शेष था जिसकी अनुमानित लागत ₹6350 थी तथा 45 किलोग्राम चावल जिसकी अनुमानित लागत ₹765 है वह 100 नग खाली बारदाने को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 12 नवंबर की रात्रि 11:00 बजे से 13 नवंबर की सुबह 6:00 बजे के मध्य दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया. जिसके बाद सेल्समैन ने इसकी जानकारी सरपंच पति डेनियल टेकाम व ग्राम पंचायत सचिव नरसिंह सहारे को दी. मामले में डौंडीलोहारा पुलिस अज्ञात आरोपीयू के विरुद्ध धारा 457 व 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है.।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904