बालोद शहर,गुरुर,गुंडरदेही, डौण्डी, डौण्डी लोहारा में केंडल जलाकर वीर शहीद को नमन किया ,
राष्ट्रगान समिति सदस्यों ने भी दी विनम्र श्रद्धांजलि



बालोद :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला के तत्वाधान में जिले के ब्लाक मुख्यालयों में मणिपुर मैं असम राइफल्स के काफिले पर हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनकी पत्नी बेटा सहित सात जवान शहीद हुए है । उनकी आत्मा की शांति के लिए बालोद शहर,गुरुर,गुंडरदेही, डौण्डी, डौण्डी लोहारा में केंडल जलाकर देर शाम वीर शहीद को नमन किया गया व 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें विश्व हिंदू परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे डौण्डी लोहारा में प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद देवलाल ठाकुर, बलराम गुप्ता विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष जिला बालोद ,धर्मेंद्र निषाद राष्ट्रगान समिति सदस्य विनोद यादव, धीरू टाक, धीरज जैन राजाराम निषाद ,मोती निषाद, लोकेश यादव, महेंद्र जयसवाल गोलू साहू, सूरज निषाद ,गिरीश सिन्हा ,हिरेंद्र गायकवाड, आदि उपस्थित थे वही गुंडरदेही धमतरी चौक में विश्व हिंदू परिषद के लोग सम्मिलित हुए जिसमें लेख राम साहू पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बालोद,दुष्यंत सोनवानी मंडल अध्यक्ष भाजपा गुंडरदेही’अश्वनी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य,सेवक महिपाल,कोमल सोनकर,केशव साहू,टीकाराम निषाद,शंकर यादव,भानु साहू सतीश महोबिया,सौरभ चोपड़ा थानमल जैन,के के साहू दयाराम सिन्हा,मयंक अग्रवाल मयंक ओस्तवाल,देवा सोनकर विनय ठाकुर साथ ही पत्रकारों में कुशल साहू यूकेश चंद्राकर चंदन पटेल एवं अन्य लोग उपस्तिथ थे।
गुरुर में जितेंद्र साहड़ा व सदस्य शामिल थे तो डौण्डी में मनीष झा,दिनेश अग्रवाल सहित अन्य हिंदूवादी नेता उपस्थित थे बालोद शहर में बजरंग दल के पदाधिकारियों व विहिप के पदाधिकारियों महेन्द सोनवानी,उमेश सेन,सतीश विश्वकर्मा व बजरंगी साथीयो ने केंडल जलाकर दी विनम्र श्रद्धांजलि विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी ये शहादत बेकार नहीं जाएगी



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904