Cg 24 आजतक न्यूज संवाददाता बोधन भट्ट
डौंडीलोहारा ब्लाक के शहरी क्षेत्र व ग्रामीणों क्षेत्रों के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में लगातार चोरी होना सभी को आश्चर्यचकित कर रहा है चोरों के खिलाफ पुलिस को भी सफलता नही मिल रहा है। नादगांव जिले के ग्राम मोहारा ग्राम के राशन दुकान में भी कुछ दिन पूर्व चोरी की घटना सामने आई थी जिसमें चोरों का सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट मिला था पर आज तक पुलिस उस फुटेज के आधार पर कोई सुराग नहीं निकाल पाई है ।बालोद जिले में दो ,दो मंत्री जिसमें एक महिला एवं बाल विकास मंत्री वही संसदीय सचिव के क्षेत्र में भी इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है बड़ी दुर्भाग्य की बात है। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पुलिस विभाग के बड़े आलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। कि अपराधों में नियंत्रण हो इन पर रोक लगे जिले के थाना अंतर्गत चोरी डकैती जुआ सट्टा पर नकेल कसी जा सके । पर चावल राशन चोरों ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
पिछले कुछ दिनों से डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में लोहारा,कसही,राणाखुज्जी,रानीतराई, ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी हूई है हाल ही में बडेजुगेरा में भी चोरी हो गई लेकिन पुलिस अब तक चोरों का सुराग भी नहीं लगा पाया है। सूत्रों से पता चला है कि ग्राम रानीतराई में जिले के खाद्य अधिकारी जांच में गए हुए थे तो सीधे विक्रेता को ही जिम्मेदार मान रहे हैं जबकि नियमानुसार चोरी की भरपाई भी विक्रेता को करना पड़ता है ऐसे में विक्रेता को जिम्मेदार ठहराया जाना समझ से परे है अभी हालही में ज़िम्मेदार खाघ विभाग के अधिकारियों ने चोरी कि जांच कि थीं
मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का चावल पहुंच रहा है किराना दुकानों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं विभाग मौन -राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा हितग्राहियों को प्राथमिक कार्ड में 1 व्यक्ति 10 केजी 2 व्यक्ति 20 केजी दो से अधिक प्रती व्यक्ति 7 किलो 1रु कीलो में राशन दिया जाता है व अंतोदय कार्ड में प्रति कार्ड 35 केजी 10 रु किलोग्राम से राशन दी जाती है जिसमें कुछ गैर जिम्मेदार लोग उस चावल को किराना दुकानों में 20 रु, किलो में बेच देते हैं जबकि नियमानुसार पीडीएस के चावल को हितग्राही बेच नहीं सकता व कोई दुकानदार खरीद नहीं सकता ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904