google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में कल संघ परिवार,हिंदू संगठन व भाजपा जिला के बड़े नेता होंगे एकत्र, आगामी कार्ययोजना पर होगी चर्चा

कुर्मी भवन में कल समन्वय बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

बालोद :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला की अगुवाई में कल कुर्मी भवन में राजनीतिक संगठन व हिंदू संगठनों का समन्वय बैठक रखा गया है। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में संघ के प्रांतीय पदाधिकारी व सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख छत्तीसगढ़ श्री राधेश्याम जलक्षत्री जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे । संघ परिवार व विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों सहित भाजपा के जिला स्तर व मंडलों के प्रमुख पदाधिकारियो को बुलाया गया है। बालोद जिला में संघ परिवार व हिंदू संगठनों की अगुवाई में आगामी कार्ययोजना के सम्बंध में यह बैठक होगी

बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,जिला मातृ शक्ति,धर्म जागरण मंच सहित अन्य संगठन के प्रमुख बालोद शहर के अंदर कुर्मी भवन में दोपहर 1 बजे एकत्र होंगे इस बैठक में विहिप के जिला व प्रखण्ड के बड़े पदाधिकारी, भाजपा के पूर्व विधायक, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला भाजपा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री,मंत्री,सहित 9 मंडलों के अध्यक्ष व दोनों महामंत्री वही जिला पंचायत सदस्यगण,जनपद अध्यक्ष, प्रदेश मोर्चा व पदाधिकारी व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सहित जिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष,व वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि यह बैठक काफी महत्त्वपूर्ण है। जिसमे संगठन के सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आगामी कार्ययोजना बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *