बुधवार को म्यूजिक डायरेक्टर कमलेश शर्मा के नेतृत्व में फिर एक बार नया छत्तीसगढ़ी गीत मया के कहानी रिलीज हुआ। पिछले एक हफ्ते से इस गीत का प्रमोशन चल रहा था। इस एल्बम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध you tube स्टार काजल कौशिक व बालोद के प्रसिद्ध एक्टर वेद प्रकाश साहू मुख्य भूमिका में हैं। पूरे गीत में स्थानीय कलाकारों ने संगीत दिया है।
खैरागढ़ में हुआ सूट….
बालोद जिले के कई स्थानों में सूट के बाद खैरागढ़ में भी कुछ स्थानों पर शूटिंग पूरी की गई। बालोद के गीतकार व डायरेक्टर कमलेश शर्मा की ये रानी मोर गीत के बाद यह दूसरा एलबम गीत है जिसमें म्यूजिक कंपोज, वादन पक्ष के साथ ही शूटिंग पर काफी मेहनत किया गया है। एक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि गीत में बहन के किरदार में बालोद की गीतांजलि निषाद हैं। गीत का पूरा सूट JMD फिल्म्स के डायरेक्टर महेश साहू के नेतृत्व में किया गया। किशन साहू, सूर्या साहू, रूपेंद्र टेकाम, रवि साहू, काजल वर्मा, मनीष निषाद, नंदिनी वर्मा, काजल निर्मलकर, ओम सिन्हा के साथ ही KFS प्रोडक्शन टीम के अथक प्रयास से गीत तैयार किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904