google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जंगली हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग ने जारी की एडवाईजरी

जंगली हाथियों से उचित दूरी बनाएं एवं उनके साथ फोटो और सेल्फी न ले

रायपुर, cg24 आजतक न्यूज

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग हाथियों से आमजन की सुरक्षा के लिए अर्लट मोड पर काम कर रही है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहुल बोड़ला विकासखंड के अंतिम गांव में जंगली हाथियों के दल विचरण की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर वन अमला हाई अलर्ट हो गया है। कबीरधाम कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर वन विभाग द्वारा जंगली हाथियों की धमक को देखते हुए आम जनता के जान-माल की सुरक्षा के लिए एडवाईजरी जारी की है।

वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर ने आज सुबह बोड़ला विकासखंड के अंतिम प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से भेंट कर उन्होंने जंगली हाथियों द्वारा किसानों के खेतों में पहंचाई गई क्षति का मुआयना किया गया। प्रभावित किसानों को वन विभाग द्वारा तत्कालिक सहायाता राशि दी गई। डीएफओं ने बताया कि सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वन मण्डलाधिकारी ने हाथी के आने पर क्या करें और क्या न करें उप शीर्षक से जारी सलाह में लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। वन मंडलाधिकारी द्वारा आमजनों की सुविधा के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं और मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। विभाग द्वारा आमजनों से अपील करते हुए कहा गया है कि जंगली हाथियों से कम से कम 200 मीटर की दूरी बनाकर रखें और जंगली हाथियों की फोटो और सेल्फी नहीं ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *