


cg24आज़तक
महासमुन्द जिले के सराईपाली विकास खंड में बिहान मेले का आयोजन हाईस्कूल के खेल मैदान में किया गया जिसमें प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के महिला स्वसहायता समूहों को मेला स्थल पर बुलाकर अपने उत्पादित सामग्रियों के स्टाल लगाकर विक्रय हेतु आमंत्रित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिला समूह पहुंचे वहीं सराईपाली विकास खंड के सभी विभागीय अधिकारी रहे मौजूद रहे बिहान मेले के समापन पर सराईपाली विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद ने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे बिहान मेले से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने का सफल प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है आगे चलकर शासन द्वारा स्वसहायता समूह के महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों को आनलाईन व आफलाईन प्लेटफार्म प्रदाय करने की योजना है जिससे आने वाले समय में स्वसहायता समूह की महिलाऐं अपने उत्पादों को आसानी से बाजार में विक्रय कर सकेंगे और अधिक मुनाफा अर्जित कर सबल बनेगें विधायक नंद ने सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा बिहान मेले के सफल आयोजन के लिए सराहना की इस अवसर पर जिले के कलेक्टर डोमन सिंह , पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्निग्धा तिवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने बिहान दीदीयो द्वारा बनाए गए सामान की खरीदी की इस अवसर पर महिला स्वसहायता समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने जिसमें प्रमुख रूप से कसडोल पंचायत के महिलाओं द्वारा हथकरघा से बनाने गए साड़ी तथा अन्य समूहों ने हाथ से निर्मित साबून, बर्तन धोने वाले तरल पदार्थ, बांस से निर्मित उत्पाद,दीये, अगरबत्ती ,लड्डू,, खिलौने, व साज सज्जा के सामान थे।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904