google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जामडी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास महात्यागी ने सरसंघचालक मोहन भागवत से उनके मदकू द्वीप प्रवास के दौरान सौजन्य मुलाकात किया

डौंडी लोहारा — स्थानीय विकास खंड अंतर्गत श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास महात्यागी ने सरसंघचालक मोहन भागवत से उनके मदकू द्वीप प्रवास के दौरान सौजन्य मुलाकात किया। प्रदेश संघ परिवार द्वारा मदकू द्वीप में आयोजित तीन दिवसीय घोष शिविर के समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मदकू द्वीप स्थित विश्राम भवन में सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात कर श्री जामडी पाटेश्वर धाम के द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में पाटेश्वर संस्कार वाहनी के द्वारा किये जा रहे रचनात्मक कार्यो की जानकारी देते हुए प्रदेश। में चल रहे अनेक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। संत रामबालक दास महात्यागी द्वारा श्री जामडी पाटेश्वर धाम आगमन के आग्रह पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने आगामी वर्ष 2022 में श्री जामडी पाटेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहने पर सहमति प्रदान किया है।
उल्लेखनीय है कि सरसंघचालक मोहन भागवत वर्ष 2005 में से जामडी पाटेश्वर धाम का प्रवास किया था तथा रात्रि विश्राम भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *