google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्ली राजहरा में अवैध शराब व सट्टा खाईवाली का गोरखधंधा जोरों पर – नागेंद्र मोनू चौधरी

cg24आज़तक न्यूज

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागेंद्र मोनू चौधरी ने ये आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सत्ता आने के बाद से नगर में अवैध शराब व सट्टा खाईवाली का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। इस संदर्भ में प्रसाशन को ज्ञापन सौंपते हुए चौधरी ने कहा है कि जब से कांग्रेस की सरकार आयी है तब से सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की आड़ में शहर के पंडरदल्ली, सब्जी मार्केट, गांधी चौक एवं बस स्टैंड में अवैध रूप से शराब बेचने के साथ-साथ सट्टा खाईवाली के बड़े खाईवाल का जमावड़ा है जो बिना किसी की रोकटोक के चलाया जा रहा है। इस धंधे को करने वाले लोग दिन दोगुनी और रात चौगुनी कमाई कर रहे हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि नेताओ की सह पर शहर में अवैध शराब बिकने के साथ-साथ सट्टा खाईवाली का काम जोरों पर चल रहा है। जनता की तकलीफों को देखते हुए भाजपा ज्ञापन सौप के ये मांग कर रही है जल्द से जल्द कार्यवाही किया जाए इसके बाद भी उचित कार्यवाही नही की गई तो भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *