google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक सरायपाली के लोगो के लिए विशेष जन दर्शन कार्यक्रम

cg24आजतक न्यूज


संपर्कसेतु कक्ष, सरायपाली के माध्यम से सीधा महासमुन्द एसपी से बात कर सकते हे

महासमुन्द- आम जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली महासमुंद पुलिस सरायपाली की आम जनता के लिए अब प्रत्येक मंगलवार को विशेष जन दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे के बीच कोई भी व्यक्ति संपर्क सेतु कक्ष, एस डी ओ पी कार्यालय, सरायपाली जाकर सीधे जिला पुलिस अधीक्षक, दिव्यांग पटेल से बात कर सकते हे एवम अपनी समस्या बता सकते हे। अब सरायपाली क्षेत्र की जनता के लिए जनदर्शन हेतु महासमुन्द जाने की आवश्यकता नहीं है। एस डी ओ पी, सरायपाली ने बताया कि इस अभिनव पहल से लोगो की महासमुन्द आने जाने की परेशानी नहीं होगी और पूरे क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *