आजतक न्यूज

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रविवार को बालोद जिले के दल्लीराजहरा में आयोजित केरल के प्राचीन और परंपरागत मार्शल आर्ट कलरीपायपट्टू के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
प्रशिक्षण शिविर बालोद जिला कलरीपायपट्टू संघ व दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने किया। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार लगातार खेलों के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। साथ ही सभी जिला तहसील मुख्यालयों में खेल मैदान, खेल सामग्रियों, प्रशिक्षण और आयोजनों को लेकर कार्ययोजना बना रही है। कलरीपायपट्टू खेल छत्तीसगढ़ के लिए नया है। जिस लगन और निष्ठा से खिलाड़ी कलरीपायपट्टू का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि जल्द ही यह खेल छत्तीसगढ़ में भी पसंदीदा बन जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रतिनिधिगण और नागरिकगण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904