रायपुर cg24आज़तक न्यूज

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव के मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में जीर्णाेद्धार कार्यों का लोकार्पण किया।
श्रीमती भेंड़िया ने बंग समाज के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि बंग समाज के लोग सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उनके प्रयासों से कालीबाड़ी मंदिर अब भव्य रूप ले रहा है। इसके साथ ही श्रीमती भेंडिया ग्राम घोटिया में गोंडवाना भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904