

देवरीबंगला- भाजपा कार्यसमिति की बैठक देवांगन भवन में संपन्न हुई जिसमें पार्टी के पूर्व विधायक सहित जिला, प्रदेश, मोर्चा प्रकोष्ठ व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू ने कहा कि कुछ समय पहले हम करोना से भयभीत थे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने पुरी दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल किया।
देश में ही करोना के कई वैक्सीन तैयार हुए जिसके चलते आज परिस्थियां सामान्य हो रही हैं बहुत जल्द ही हम करोना से मुक्त भी होंगे। इस विषम काल मे कांग्रेसियों ने केवल ओछी राजनीति ही की है।
उन्होन राज्य सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि धान खरीद अभी शुरू भी नहीं हुआ और सरकार बारदाना का रोना रो रही है।
विधानसभा में उन्होने स्वीकार किया कि बारदाना खरीदने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है फिर भी बाहर कुछ और ही बयानबाजी होते हैं और अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हैं। आज भूपेश सरकार की लापरवाही और उदासीनता के चलते प्रदेश के लाखों हितग्रहियों को आवास योजना से वंचित होना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने अपने दलालों को लाभ देने के लिए रेडी-टू-इट को महिला स्वसहायता समूह से छीन कर मशीन से बनाने का निर्णय लिया है जो घोर निंदनीय है। राज्य सरकार ने किसानों की सहकारी संचालक मंडल के साथ भी छेड़खानी करने की कोशिश की अपने लोगों को बैठाने का प्रयास किया यदि उच्च न्ययालय हस्ताक्षेप न करती तो ये यहां भी अपनी मनमानी करते। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की गलत नितियों को जन-जन तक पहुंचाये।
बैठक में खेरथा विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ बालमुकुन्द देवांगन ने कहा कि हमें नए कार्यकर्ता जोड़ने तथा 52 प्रतिशत तक पार्टी के स्थायी मतदाता जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि नये मुद्दों के साथ राष्ट्रवाद के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने किसानों के विकास व उनके विश्वास के साथ आगे की रणनिति बनाने की बात कही।
पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने कहा कि हमें बुथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यता है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही हमें राज्य सरकार की असफल योजना के बारे में भी लोगों से चर्चा करनी चाहिए राज्य सरकार की नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी केवल कागजी है इसमें से कई योजना तो केन्द्र की मनरेगा के तहत हो रहे हैं जिसका श्रेय राज्य सरकार ले रही है। भूपेश सरकार की गौठान योजना पूरी तरह फ्लॉप रही है। स्वच्छंद घुमने वाली हमारी गोधन के लिए गौठान केवल जेल ही साबित हुई है जहां की व्यवस्था पूरी तरह ठप हैं। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता अपनी पार्टी के हित में केवल पार्टी के लिए काम करें।
प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य चेमन देशमुख ने कहा कि पार्टी में विचारधार का महत्व है। संगठन में ऐसे बहुत से कार्यकर्ता हैं जिन्हे पद प्रतिष्ठा से कोई लेना देना नहीं लेकिन विचारधार से जुड़कर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों का सम्मान हमें करना चाहिए। हमारी पार्टी का उद्देश्य मॉ भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का है इसके लिए राष्ट्रीय भावना से हमें कार्य करने की आवश्यकता है। संगठन में तात्कालिन परिस्थियों के अनुसार नेतृत्व परिवर्तन व दायित्व बदलते रहते हैं। विषम परिस्थियों में भी हम डटकर कार्य करते रहें संगठन के प्रति यहि हमारा उत्तरदायित्व है। उन्होने कहा कि हमें अपने तठस्त और समर्पित कार्यकर्ताओं पर पुरा विश्वास है आने वाले समय में परिस्थितियां अवश्य बदलेगी।
विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे दीपक साहू ने कार्यर्ताओं से बुथ को मजबुत बनाने की दिशा में कार्य करने तथा संचार माध्यम से एक दुसरे से जुड़कर बेहतर कार्ययोजना के साथ काम करने पर जोर दिया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व खेरथा मंडल प्रभारी राकेश (छोटू) यादव ने कार्यसमिति की बैठक कि समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना के संबध में कार्यकर्ताओ दिशा निर्देश दिया साथ ही सक्रियता के साथ प्रत्येक बुथ, शक्ति केन्द्र व पुरे विधानसभा में होने वाली गतिविधियों के संबध में उन्होने विस्तार से चर्चा की उन्होने कहा कि नये मुद्दों के साथ राज्य सरकार को घेरने की रणनिति पर चर्चा किया।
बैठक पश्चात कार्यकर्ताओं ने सविंधान पखवाड़ा मनाते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर जिला महांत्री किशोरी साहू, मंडल प्रभारी राकेश यादव(छोटू), प्रदेश आईटीसेल सदस्य हरीश कटझरे, प्रदेश मछुआर प्रकोष्ठ सह सयोंजक शिवकुमार धरमगुड़े, मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, महांमंत्री निरंजन साहू, सुरेश केशसरवानी उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, रामलाल नायक, हेमलाल देशलहरा, नरेन्द्र हिरवानी, विष्णु मोहनमाला, उत्तम साहू, चैतन्य निषाद, विवेक वैष्णव, दुर्गा साहू, कल्याणी देशमुख, मुंगेश्वरी ठाकुर, उर्मिला साहू, सरोज गंगबेर, संतोषी ठाकुर, राजेश्वरी ठाकुर, ज्योती सिंह, संदीप बाजपेयी, सुदामा डेहरे, सेवाराम ठाकुर, अजीत भंडारी, निरंजन बघेल, नरसिंह यादव, पदुम ठाकुर, ईश्वर भुआर्य, रामप्रसाद साहू, साहेन कश्यप, डिसोक जांगड़े, रवि साहू, टोमन साहू, देवन्द्र जोशी, देवेन्द्र सिन्हा, शुभम देवांगन, गिरधारी ठाकुर, मुकेश सेन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904