उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों ज्यो ज्यो नजदीक आ रहा है दोनों प्रमुख पार्टियों खासकर कांग्रेस व भाजपा नेताओं में जुबानी जंग चालू हो गया है।
डॉ रमन सिंह ने उत्तरप्रदेश चुनावो में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सक्रियता व राजनीति पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया में कहा है कि :-
जिस मुख्यमंत्री के पास किसानों का धान खरीदने के लिए बारदाने की व्यवस्था नहीं है?
पीएम आवास के तहत बनने वाले गरीबों के घर के लिए देने राशि नहीं है?
बिना कर्ज लिए जिसकी एक योजना नहीं चलती।
वो उत्तर प्रदेश में “छत्तीसगढ़ के तथाकथित विकास मॉडल” के गीत गा रहा है!
वही राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने कहा है कि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर जिम्मेदारियाँ बहुत हैं, जिसकी वजह से वह अपना मूल कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
उन्हें CM की कुर्सी किसी अन्य को देकर पूरी तरह प्रियंका जी के OSD के रूप में उत्तरप्रदेश ही कैम्प करना चाहिए।
उनकी ‘व्यस्तता’ राज्य के विकास में बाधा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904