google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वन विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन की छापामार कार्यवाही,बिजातीपाली में सागौन प्रजाति के चिरान की जप्ती

cg24आजतक न्यूज

बिजातीपाली में सागौन प्रजाति के चिरान की जप्ती

सरायपाली वन परिक्षेत्र का मामला

महासमुंद जिले के सरायपाली वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों पर वन विभाग की टीम द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को ग्राम बिजातीपाली में वन विभाग की टीम ने दबिश देकर एक लकड़ी तस्कर के घर से भारी मात्रा में कीमती साबुन एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी के चिरान तथा लकड़ी से बने हुए अन्य सामग्रियों को जप्त किया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के प्रभारी संतोष पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से गिनती लकड़ियों का कारोबार करने की लगातार सूचना उन्हें मिल रही थी जिसके आधार पर सर्च वारंट लेकर ग्राम भी बिजातीपाली में फारेस्ट टीम पहुंची हुई है तथा संत राम पटेल के घर पर दबिश देकर लगभग 3 घनमीटर लकड़ी के जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि सारंगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र से भारी मात्रा में महासमुंद जिले के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में लकड़ी की तस्करी की लगातार सूचनाएं आती रहती हैं लिहाजा वन विभाग की सरायपाली टीम द्वारा इन दिनों दबिश देकर लकड़ी तस्करी रोकने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। हम आपको बता दें कि शनिवार को भी वन विभाग की टीम ने कई जगह छापामारी की कार्रवाई कर कीमती लकड़ियों का जखीरा बरामद किया था इसके बाद लगातार लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसने का काम सरायपाली वन विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है जिससे लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर लकड़ी तस्करी के खिलाफ शिकंजा कसने के आज हुई कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी रामलाल व्यवहार डिप्टी रेंजर संतोष पैकरा, सतीश पटेल नैंसी तिग्गा सहित वन विभाग की सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।- संतोष कुमार पैकरा, डिप्टी रेंजर सरायपाली


महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *