google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने शिक्षकों के ट्रेनिंग में योगा व फिटनेस की क्लास को एससीईआरटी ने प्रारंभ किया

एससीईआरटी डायरेक्टर सुबह पहुंचे योगा फिटनेस क्लास


रायपुर/
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का जन्म होता है इस उद्देश्य को लेकर एससीआरटी द्वारा शिक्षकों के प्रशिक्षण में सुबह योगा व फिटनेस क्लास प्रारंभ किया गया है एससीईआरटी द्वारा प्रारंभ किया गया है इस हेतु परिसर स्थित हॉस्टल में योग एवं फिटनेस के प्रशिक्षक की भी व्यवस्था की गई है
स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव व एससीआरटी डायरेक्टर श्री राजेश सिंह राणा ने बताया कि अब एससीईआरटी में शिक्षा गुणवत्ता हेतु शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है बीते करोना काल के अनुभव को देखते हुए अब शिक्षकों को फिट रखने का प्रयास किया जा रहा है इसीलिए सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रतिदिन योग व फिटनेस की कक्षा लगाई जाएगी जिससे जब शिक्षक फिट रहेंगे तो वह प्रशिक्षण में सीख कर अपने स्कूल बच्चों को भी फिट रखेंगे
हमारा उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाना है/श्री राणा ने बताया कि अभी एससीईआरटी के आवासीय परिसर में इसे प्रारंभ किया गया है इसे शीघ्र ही प्रदेश के 19 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभ किया जाएगा/
यह उल्लेखनीय है कि शिक्षकों के प्रशिक्षण में योगा फिटनेस क्लास को अनिवार्य कर दिया गया है इसकी मॉनिटरिंग हेतु एससीईआरटी डायरेक्टर श्री राजेश सिंह राणा ने आज सुबह योगा व फिटनेस क्लास का अवलोकन भी किया उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया उनके साथ उपसंचालक उमेश कुमार साहू सहायक संचालक प्रशांत कुमार पांडेय योग प्रभारी ज्ञान प्रकाश द्विवेदी प्रकोष्ठ प्रभारी डेकेश्वर वर्मा सहित आवासीय प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *